DA Hiked : इस दीवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को केंद्र सरकार की ओर से बड़ा तोहफ़ा मिल सकता है । विभागीय सूत्रों और मीडिया में चल रही रिपोर्ट की मानें तो केंद्र सरकार अक्टूबर महीने से पहले कर्मचारियों के महंगाई भत्ता ( Dearness Allowance ) में बढ़ोतरी की घोषणा कर सकती है । DA में यह बढ़ोतरी की सातवें वेतन आयोग के तहत की जाएगी ।
DA Hiked
ऐसे में अब हर कर्मचारी के मन में यह सवाल आता है कि महंगाई भत्ता ( Dearness Allowance ) में सरकार कितनी बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है? तो आपकों बता दें कि AICPI- IW के ताज़ा आँकड़ों के अनुसार केंद्र सरकार केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए DA में 3 या 4 फ़ीसदी बढ़ोत्तरी की घोषणा कर सकती है।
वर्तमान में कर्मचारियों को 55 फ़ीसदी महंगाई भत्ता ( Dearness Allowance ) मिल रहा है । ऐसे में अब 3 या 4 फ़ीसदी बढ़ोतरी के बाद कर्मचारियों को 58% या 59% महँगाई भत्ता मिलेगा । महंगाई भत्ता ( DA ) बढ़ने से सैलरी में भी बढ़ोतरी होती है।
Dearness Allowance Hike से इतनी बढ़ेगी कर्मचारियों की सैलरी
महंगाई भत्ता ( Dearness Allowance ) में बढ़ोतरी का सीधा असर कर्मचारियों की सैलरी और पेंशनभोगियों की पेंशन पर होता है। उदाहरण के लिए माना सरकार DA में 4% की बढ़ोतरी करती है और कर्मचारी की बेसिक सैलरी 30,000 रुपये है, तब –
- बेसिक सैलरी 30,000 रुपये
- वर्तमान DA 55% – 16,500 रुपए
- वर्तमान में कुल मासिक सैलरी – 46,500 रुपए
( DA में 3% बढ़ोत्तरी के बाद )
- बेसिक सैलरी – 30,000 रुपये
- बढ़ोत्तरी के बाद 59% DA – 17,700 रुपए
- बढ़ोत्तरी के बाद कुल मासिक सैलरी – 47,700 रुपए
बेसिक सैलरी यानी 30,000 रुपये में 1200 रुपये की बढ़ोतरी और 9000 बेसिक पेंशन रुपये में 360 रुपये की बढ़ोतरी हो सकती है। इसे लेकर अंतिम फैसला कैबिनेट द्वारा सितंबर से अक्टूबर के बीच लिया जाएगा ।
ऐसे तय होता है महँगाई भत्ता – DA Hiked
केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ता ( Dearness Allowance ) का निर्धारण औद्योगिक श्रमिकों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI-IW) आंकड़ों के अनुसार किया जाता है । ये CPI-IW भारतीय श्रम ब्यूरो द्वारा जारी किया जाता है।
अभी हाल ही के महीनों में श्रम ब्यूरो द्वारा जारी CPI-IW आंकड़ों में बढ़ोत्तरी देखनें को मिली है। मार्च 2025 में CPI- IW, 143 दर्ज किया गया, फिर अप्रैल 2025 में ये 143.5 दर्ज किया गया। इसके बाद मई 2025 में ये 0.5 बढ़कर 144 हो गया है।
क्या होता है Dearness Allowance ?
बढ़ती महंगाई से निपटने के लिए हर कर्मचारी को बेसिक सैलरी के साथ महंगाई भत्ता दिया जाता है। ये हर साल दो बार रिवाइज किया जाता है। इसमें कितनी बढ़ोतरी या गिरावट करनी है, वे मौजूदा समय में चल रही महंगाई के आधार पर तय होता है। महंगाई भत्ता ( Dearness Allowance ) कैलकुलेट करने के लिए CPI-IW का आंकड़ा लिया जाता है।
Gold – Silver Rate 17 September 2025 : आज का सोने – चाँदी का भाव
Pension Fund : केंद्रीय कर्मचारी 30 सितंबर तक निपटा लें Pension का यह काम, अब नही बढ़ेगी डेडलाइन








![SBI Clerk Prelims Admit Card 2025 Download – Link Active [ ibpsonline.ibps.in ] SBI Clerk Prelims Admit Card 2025 Download – Link Active [ ibpsonline.ibps.in ]](https://newgovtvacancy.com/wp-content/uploads/2025/09/SBI-Clerk-Prelims-Admit-Card-2025-Download.jpg)






![MP Police Constable Recruitment 2025 – Application Process [ esb.mp.gov.in ] लिंक ऐक्टिव MP Police Constable Recruitment 2025 – Application Process [ esb.mp.gov.in ] लिंक ऐक्टिव](https://newgovtvacancy.com/wp-content/uploads/2025/09/MP-Police-Constable-Recruitment-2025-–-Application-Process-.jpg)